Ad Code

Responsive Advertisement

मोहनीश गुप्ता ' मोनू' के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।

 


(बलिया) सामाजिक कार्यकर्ता नगर को सुंदर बनाने हेतु मोहनीश  गुप्ता उर्फ मोनू ने बताया है कि अब पूरे नगर को सुंदर बनाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी श्री गुप्ता ने नगर को समस्या से समाधान करने हेतु नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 6 दिसंबर के प्रोग्राम स्थगित होने के बाद 7 दिसंबर को अपने दल बल के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना ज्ञापन जिला अधिकारी के प्रतिनिधि उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव को पत्र दिया गया इस पत्र में साफ-साफ बताया गया कि काजीपुरा सहित विभिन्न क्षेत्र के लोगों की समस्या का समाधान जैसे काजीपुरा के लोगों को पानी निकास वह गंदे पानी से छुटकारा दिलाना जगह-जगह पाइप  फटे हुए हैं उस पाइप में गंदे पानी होने के कारण बीमारी फैल रही है इसके अलावा जगह-जगह रोड गड्ढा होने के कारण पूरे नगर वासियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है श्री गुप्ता ने कहा कि पत्र के माध्यम से 3 सप्ताह के अंदर इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे नगर के लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका व जिला प्रशासन को होगी पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से महेश गुप्ता एडवोकेट राजेश पांडे बबूजी प्रीतम कुमार सचिन सिंह मदन प्रसाद सुनील कुमार मेराज अहमद शेख अहमद आसिफ खान सहित आदि लोग उपस्थित रहे इसके बाद मोहनीश गुप्ता ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया!


रिपोर्ट:- मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल