Ad Code

Responsive Advertisement

काशी दास बाबा के पूजनोत्सव में यदुवंशियों की भारी भीड़।

 


सिकन्दरपुर(बलिया) क्षेत्र के दियारा पुरूषोत्तम पट्टी में स्थित शिवशंकर चौधरी के अखाड़ा पर रविवार को आयोजित काशी दास बाबा के पूजनोत्सव में यदुवंशियों की भारी भीड़ रही।पूजनोत्सव का शुभारम्भ  गाजीपुर से पधारे पन्थी सुरेन्द्र यादव द्वारा अरणि मन्थन से अग्नि प्रज्ज्वलित करने के साथ हुआ।ततपश्चात खौलते दूध से नहाने ,सीने पर ईंट तोड़ने आदि  करतब को देख भीड़ में शामिल लोग रोमांचित हो कर पन्थी का जयकारे करने लगे।

पूजा कार्यक्रम का शुभारम्भ पन्थी द्वारा अग्नि के प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस दौरान पूजा पर शिवजी यादव व उनकी पत्नी,बिजलीपुर के ग्रामप्रधान बिजलेश यादव बैठे थे।

कार्यक्रम में सुभाष यादव,महावीर यादव,प्रधान संजय मैनेजर,मदन यादव,शिवमोहन यादव,कृष्ण कुमार उर्फ बूढ़ा यादव,रामबचन यादव,अमरनाथ यादव,मुन्ना यादव,सुनील यादव,झब्बर पहलवान,शिवजी यादव सिपाही जी आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश