सिकन्दरपुर(बलिया) हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी पत्नी सहित भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत तथा अन्य दिवंगत को ज्ञानकुंज परिवार द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। ज्ञात हो की जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी और अन्य लोगों सहित तमिलनाडु राज्य के कुन्नूर जिलान्तर्गत विलिगटन सैनिक स्कूल में एक कार्यक्रम को सम्बोधित करने हेतु पिछले मंगलवार को राजकीय यात्रा पर थे ।घटनास्थल कुन्नूर जनपद की नीलगिरी श्रृंखला थी ,जहां पर पहाड़ियों से टकराते हुए उनका विमान पेड़ों में उलझा और उसमें आग लग गई ।परिणाम स्वरूप इस हेलीकॉप्टर में सवार सी डी एस रावत ,उनकी पत्नी और 14 सैनिक भयंकर आग दुर्घटना के शिकार हो गए।
जिनमें से 13 की मयूके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसा में मृत जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और शेष सेना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पैरा कमांडो की मृत्यु से एक ओर जहां इस देश की रक्षा प्रणाली मर्माहत है वहीं दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों और पूरे देश में शोक की लहर व्याप्त है ।अपने वीर जवानों और सैन्य अधिकारियों की दर्दनाक मृत्यु पर ज्ञान कुंज परिवार अत्यंत दुखी है और इस क्रम में अपने नौनिहालों के साथ ज्ञान कुंज परिवार इस में कार्यरत शिक्षक कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने दिवंगत जनों को अश्रु पूरित नेत्रों से श्रद्धांजलि दी ।साथ ही उनके सम्मान में पूरा ज्ञान कुंज परिवार अपने व्यार्थ भवन से मोमबत्ती जुलूस के साथ निकल पड़ा और गगन भेदी नारे लगाते हुए शाश्वत भवन तक पहुंचा जहां यह जुलूस श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गया ।श्रद्धांजलि सभा को अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडे प्रबंधक डॉ देवेंद्र सिंह प्रधानाचार्य श्रीमती सुधा पाण्डेय व उप प्रधानाचार्य श्रीमती शीला सिंह ने संबोधित किया।कार्यक्रम में अजीत यादव ,अंजली शर्मा, आरजू ,अनुपमा, उपेन्द्र, तहसीन शीबा, स्वेता, सौरभ आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin