नोडल अधिकारियों को शौपे गये कार्यो को समय से पूरा करने के दिये निर्देश।
कोविड-19 से सुरक्षा हेतु 1401 सेक्टरो पर कर्मचारियों की तैनाती की जाय।
बलिया। विधान सभा निर्वाचन -2022 की तैयारियों के सम्बंध में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई।उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि शौपे गये कार्यो को समय से पूरा कर लिया जाए। कोविड-19 से सुरक्षा के सम्बंध में सीएमओ को निर्देश दिया कि 1401 सेक्टरो पर कर्मचारियों की तैनाती की जाय। जिला विकास अधिकारी राजित राम द्वारा मतदान/मतगणना कार्मिकों तथा जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि को प्रशिक्षण प्रदान कराना। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु कार्य, कार्य योजना तैयार कर ली जाए। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान मतदान कार्मिकों को डाक मतपत्र की सुविधा हेतु वोटर फैसिलिटेशन सेंटर बनाकर डाक मतपत्र डलवाना। स्वीप योजना/ईएलसी के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्यक्रम कराकर मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जाय। जिला मनोरंजन कर अधिकारी चंद्रप्रकाश द्वारा नामांकन से मतगणना तक विभिन्न कार्यों की वीडियोग्राफी कराने संबंधी कार्य। माननीय प्रेक्षकगण के लाइजन ऑफिसरो को वीडियोग्राफी हेतु वीडियो कैमरा (कैमरामैन सहित) उपलब्ध कराया जाए। क्रिटिकल मतदान स्थलों पर वीडियोग्राफी हेतु वीडियो कैमरा (कैमरामैन सहित) उपलब्ध करायेंगे। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय द्वारा डिप्टी आरएमओ के माध्यम मतगणना कार्मिकों को खान-पान की व्यवस्था का कार्य कराएंगे। बैठक में एसडीएम सदर जुनैद अहमद, एसडीएम बाँसडीह सीमा पांडेय, एसडीएम सिकन्दरपुर प्रशांत कुमार सीआरओ विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin