नगरा (बलिया) । स्थानीय पुलिस को उस समय भारी सफलता मिली जब आठ अपराधी डकैती करने की योजना बनाने की भूमिका में एक जगह इकट्ठा थे। मुखबिर के सूचना पर पुलिस ने तत्काल उनके अड्डे पर छापा मारकर सभी को गिरफतार करने में सफलता हासिल करने में बहादुरी दिखाई। इनके पास से नगदी सहित तीन बाईक भारी मात्रा मे अवैध शस्त्र और कारतूस बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के कुशल निर्देशन में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया विजय त्रिपाठी महोदय के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री एस.एन वैस के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नगरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
शनिवार को थानाध्यक्ष नगरा संजय सरोज मय फोर्स, व उ0नि0 श्री शिवचन्द्र यादव मय हमराही फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना पर डकैती की योजना बना रहे 08 अभियुक्तों को नहर पुलिया चौराहे के पास से क्रमशः 1. राज प्रकाश सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र स्व0 ओम प्रकाश सिंह निवासी उसुरी सारधा थाना रामपुर बैलौली जनपद मऊ 2. अभिमन्यु चौरसिया उर्फ मन्नू चौरसिया पुत्र हरिश्चन्द्र चौरसिया निवासी ग्राम मल्लाह टोली (भीटी) थाना कोतवाली जनपद मऊ 3. गौरव यादव पुत्र रामसमुझ यादव निवासी सिवरी प्रेमरजा थाना भीमपुरा जनपद बलिया 4. रणजीत यादव पुत्र राम बहादुर यादव निवासी बदनपुर थाना मधुबन जनपद मऊ 5. विवेक यादव उर्फ शनि यादव पुत्र हरिश्चन्द्र ग्राम भदसा मानोपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ हाल पता चचाईपार थाना मधुबन जनपद मऊ 6. हर्षवर्धन उर्फ डिल्लू सिंह पुत्र शिव प्रसा सिंह निवासी हिन्डोला थाना मोहम्दाबाद गोहना जनपद मऊ 7. सुबोध सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी हृदया पट्टी थाना मधुबन जनपद मऊ 8. अवनीश मौर्य उर्फ मोनू पुत्र विरेन्द्र निवासी काजीपुर जहानागंज जनपद आजमगढ़ को 03 अदद मोटर साइकिलों व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ विवरण
अभियुक्तों ने कड़ाई से पूछताछ में बताया कि हम सभी मिलकर भिन्न भिन्न स्थानों रेकी कर डकैती की घटना को अंजाम देते हैं। हमारे पास से बरामद सभी असलहे अवैध हैं। घटना के बाद मिले धन को आपस में बाट कर मौज मस्ती करते हुए अपना खर्च चलाते हैं तथा घटना के बाद तितर बितर हो जाते हैं। आज भी हम लोग डकैती की योजना बना रहे थी कि पकड़े गये हैं।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin