Ad Code

Responsive Advertisement

बलिया पायमें इंसानियत फोरम ने गरीबों में बाटा कंबल।

 


(बलिया) ऑल इंडिया प्यामें इंसानियत बलिया यूनिट ने आज 12 दिसंबर को इमाम मंजिल राजपूत नेवरी में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का शुभ कार्य किया इस अवसर पर बलिया यूनिट के प्रबंधक मौलाना सादिक साहब ने कहा कि ऑल इंडिया पयामें इंसानियत फोरम एक गैर राजनैतिक और गैर धार्मिक संस्था है , जो समूचे देश में बिना किसी भेदभाव के सारे मानव जाति की सेवा मे निरंतर अग्रसर है , इसमें किसी प्रकार की कोई राजनीतिक या धार्मिक चर्चा नहीं होती केवल सेवा भावना के साथ देशवासियों की दिल खोल कर मदद एवं सहायता प्रदान की जाती है समाज को बेहतर जीवन यापन करने के प्रति जागरूक किया जाता है , यह हमारा दायित्व है कि समाज के असहाय लोगों का हम सहारा बने और अपने देश को उन्नति की ओर अग्रसर करने मेंअपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तेज नारायण जी थे जिनके हाथों कंबल बाटा गया । निसंदेह उन्हों ने कार्यक्रम में उपस्थित हो कर उसकी शोभा बढ़ाई हम उनके बहुत बहुत आभारी है। ऑल इंडिया प्यामे इंसानियत बलिया यूनिट समय-समय पर विभिन्न प्रकार की सेवाओं के लिए प्रोग्राम और कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए उसने कई राउंड राशन और मास्क का वितरण किया। हॉस्पिटल विजिट के तहत बलिया सदर अस्पताल में चाय बिस्किट एवं फल वितरण का कार्य निरंतर होता है। अनाथ आश्रम में लावारिस और बेसहारा अनाथ बच्चों की सेवा करके उनका दिल खुश किया जाता है अपने जनपद की सुंदरता के लिए फूल पौधे एवं वृक्षारोपण के कई कार्य किए जा चुके हैं बहुत सारी कष्टों को सहकर बाढ़ ग्रस्त लोगों की भी सेवाएं की गई हैं। इसी भावना से 12 दिसंबर को उसके कार्यालय इमाम मंजिल राजपूत नेवरी में असहाय और गरीब भाई बहनों के बीच मौसम अनुसार कंबल वितरण का शुभ कार्य किया गया इस अवसर पर विनोद जी , शैलेंद्र जी , अरशद जी , बबलू जी , जूनियर , नौशाद चचा, बाबर भाई , इम्तियाज़ भाई, जमशेद , शाफे ,  और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम