बलिया: त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर निर्वाचन में व्यवस्था के लिए जिला मजिस्ट्रेट अदिति सिंह ने प्रभारी और अपर प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी है। कार्मिक नियुक्ति के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा को प्रभारी अधिकारी तथा पीडी, जिला कृषि अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चितबड़ागांव व जिला प्रशिक्षण अधिकारी रामबहाल को अपर प्रभारी अधिकारी बनाया है। इसी प्रकार वाहन एवं इंधन व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को प्रभारी तथा जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडे व एआरटीओ राजेश सिंह को अपर प्रभारी, भत्ता व व्यय लेखा के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी ममता सिंह को प्रभारी अधिकारी व जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता हिमांचल यादव को अपर प्रभारी बनाया है। मतदाता सूची मतदान केंद्र या स्थल निर्माण के लिए सभी एसडीएम प्रभारी अधिकारी होंगे, जबकि सभी तहसीलदार अपर प्रभारी होंगे। प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि किट व्यवस्था के लिए सीएमओ को प्रभारी अधिकारी तथा सभी संबंधित एसीएमओ को अपर प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin