दुबहड़ - स्थानीय थाना प्रभारी आरके सिंह के द्वारा पीस कमेटी की बैठक थाना प्रांगण में किया गया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देशन में थाना दुबहर परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों एवं इस कमेटी के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति में आने वाले आगामी दीपावली तथा डाला छठ पूजा व सर्राफा व्यवसायियों की सुरक्षा के संबंध में पीस कमेटी शांति सुरक्षा की मीटिंग की गई। मीटिंग में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा त्यौहार को कुशल पूर्वक संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई। पूरे क्षेत्र में कुशलता पूर्वक त्यौहार मनाए जाने के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश से संभ्रांत नागरिकों को अवगत कराया गया। इस मौके पर एसआई हरिशंकर मिश्रा, मनोज कुमार, इंद्रेश महिला आरक्षी विजयलक्ष्मी दुबहर प्रधान प्रतिनिधि धनु पांडे, ओमप्रकाश चौबे, भुवर यादव, टप्पू गुप्ता आदि क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता






Social Plugin