दुबहर (बलिया) यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा का क्षेत्र में मात्र दो केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज दुबहर तथा शहीद मंगल पांडे नगवा इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज में कुल 388 छात्र उपस्थित थे जबकि 25 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। इस बात की जानकारी प्रधानाचार्य ओम प्रकाश नारायण पांडे ने दी। वहीं शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज में 314 छात्र उपस्थित थे । जबकि 17 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया।इस बात की जानकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रवि राय ने दी। दोनों परीक्षा केंद्रों पर बड़े ही शांति एवं सद्भाव के वातावरण में परीक्षा संपन्न हुई। दोनों परीक्षा केंद्रों पर स्थानीय पुलिस के जवान मुस्तैदी से मौजूद रहे।
रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता







Social Plugin