Ad Code

Responsive Advertisement

बाइकों की आमने-सामने टक्कर में परीक्षा देने जा रहे छात्र गंभीर रूप से घायल।

 


नगरा (बलिया) - बेल्थरा मार्ग के कोठियां चट्टी के पास दो बाईकों की आमने सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सभी को पीएचसी नगरा पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गम्भीर देख सदर अस्पताल बलिया केलिए रेफर कर दिया। एक की इलाज कस्बे के किसी हास्पीटल मे चल रहा है।
बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे करीब थाना क्षेत्र के चचयां गांव निवासी आदित्य कुमार 18 पुत्र श्रीकान्त राम, आकाश कुमार 17 पुत्र राजेश कुमार एक बाईक पर सवार होकर परीक्षा देने ननौरा के पास किसी स्कूल में जा रहे थे। अभी वे कोठियां चट्टी के पास सामने से आ रही बाईक से जोरदार टक्कर हो गयी जिससे एक बाईक पर सवार चचयां निवासी दोनों युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें गमभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया।   जबकि कोठियां निवासी मुकेश चौहान 18 पुत्र काशीनाथ चौहान एक बाईक सवार को भी चोट लगी।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा