Ad Code

Responsive Advertisement

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3136 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ 79 पीएचसी पर आयोजित हुआ मेला।

 


(बलिया) जनपद के 79 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया । रविवार का दिन एक बार फिर से जनपद के लिए सेहत की दृष्टि से बेहद खास रहा । दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 3136 लोगों को इस दिन सेहत का वरदान मिला। जिसमें 1432 पुरुष,1240 महिला एवं 464 बच्चे शामिल हैं । आरोग्य मेले में स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क जांच व इलाज की सुविधा दी गई  मेले में  गोल्डेन कार्ड, गर्भवती, बाल और किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी जांच की गई एवं निःशुल्क दवाएं भी दी गईं 
            कार्यवाहक मुख्य चिकित्साधिकारी डा०आनन्द कुमार ने बताया कि जिले के कुल 79 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो पर मेले का आयोजन सुबह दस बजे से अपराह्न चार बजे तक किया गया। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा केंद्रों पर कैंप लगा कर लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाए । मेले में 14 गोल्डन कार्ड बनाए गए
मेले में मिलीं सुविधाएं:-
बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच
गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण
दवा और सभी पैथालॉजी  जांच निःशुल्क
निःशुल्क सैनेटरी नैपकीन वितरण
नसबंदी के लिए पंजीकरण
. गोल्डेन कार्ड
क्षय रोग की जांच
परिवार नियोजन के अस्थायी साधन का निःशुल्क वितरण
यह सुविधाएं भी रहीं मौजूद:-
चिकित्सा व उपचार के अलावा संदर्भन की सुविधा
गर्भावस्था, प्रसवकालीन व जन्म पंजीकरण का परामर्श
बच्चों में डायरिया, निमोनिया रोकने के लिए परामर्श सुविधा
मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया व कुष्ठ की स्क्रीनिंग
तंबाकू और मद्यपान छोड़ने के लिए परामर्श


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम