Ad Code

Responsive Advertisement

जिले में शुरू हुए 94 नवीन स्वास्थ्य उप केन्द्र।

 


(बलिया) जनपद के दूरदराज इलाकों के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को 94 नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र शुरू हो गए। इनका  वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसी के साथ मंत्रा नामक एक ऐप का भी उद्घाटन किया गया। इस ऐप के माध्यम से ए एन एम द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की रियल टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी। कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० आनंद कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के लिए इस तरह का निर्णय लिया गया है। नवीन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सेवा के अलावा नियमित टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की भी सुविधा रहेगी।
इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ०आनन्द कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० वीरेन्द्र कुमार, डॉ० आर डी राम, जिला अस्पताल के चिकित्सक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ड़ॉ आर बी यादव,डी सी पी एम पुष्पेंद्र सिंह शाक्य, उपेंद्र चौहान ,अर्बन आशा आदि उपस्थित रहे।


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम