स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- दिलशाद अहमद)
रोगों के उत्तम इलाज की व्यवस्था हेतु सिकन्दरपुर में ट्रामा सेन्टर का होगा स्थापना - सकलदीप राजभर
सिकन्दरपुर(बलिया)
रोगों के उत्तम इलाज की व्यवस्था हेतु सिकन्दरपुर में ट्रामा सेन्टर की स्थापना होगी।साथ ही आजमगढ़ से सिकन्दरपुर होते हुए बलिया के अन्तिम छोर बकुलहा तक जनहित में रेल्वे लाइन का भी निर्माण होगा।यह आश्वासन राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने दिया है।यह बातें उन्हों ने मनियर मार्ग पर स्थित क्षेत्र के नई बस्ती चट्टी पर वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाण्डेय से वार्ता के दौरान कही।कहा कि ट्रामा सेन्टर वाराणसी होने के कारण इस क्षेत्र के लोगों को इलाज कराने वहां जाने में काफी कठिनाई तो होती ही थी।उनके समय और धन की अनावश्यक रूप से बर्बादी होती थी।ट्रामा सेंटर के बन जाने से नागरिकों को त्वरित इलाज की सुविधा मिलने का साथ ही अनेक परेशानियों से उन्हें छुटकारा मिल जाएगी।बताया कि ट्रामा सेन्टर के स्थापन हेतु मैंने दबाव बना दिया है और उम्मीद है कि उस की शीघ्र स्वीकृति मिल जाएगी।बताया कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव जी ने जो बिल्थरारोड से बकुलहा तक रेल्वे लाइन की स्वीकृति प्रदान की थी किन्तु किन्हीं कारणों वश उसका निर्माण सम्भव नहीं हो सका था।अब मैंने बिल्थरारोड की बजाय आजमगढ़ से बकुलहा तक रेल लाईन के निर्माण हेतु शासन पर दबाव बना दिया है।जिसका शिलान्यास शीघ्र ही होने की संभावना है।वार्ता के दौरान अशोक राजभर,राजकुमार मल्ल,डॉ दिलीप राय,रमापति राजभर,राजकुमार राजभर,आत्मा राजभर,प्रमोद कुमार आदि भी मौजूद थे।







Social Plugin