स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया)
अधिवक्ताओं ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रधांजलि।
मोहम्मदाबाद गोहना-(मऊ)।
मोहम्मदाबाद गोहना तहसील में स्थित अधिवक्ता भवन में गुरुवार को तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने अधिवक्ताओं के हित में काफी कार्य किया है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।वक्ताओं ने कहा कि उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति काफी मुश्किल है।इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एजाज अहमद खान, मंत्री लालजी गौतम,महेंद्र राय, महेश प्रसाद,खालिद जमाल, संजय शर्मा,राजकुमार पासवान, संतोष श्रीवास्तव,हरेंद्र यादव, विनय कुमार श्रीवास्तव,खुर्शीद अहमद, राम पलट राय,अली अकरम,पवन श्रीवास्तव, पंचरत्न, अशोक कुमार, प्रभाकर राय, संजीव कुमार, इनाम खान, अली इमदाद जैदी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। सभा का संचालन महेंद्र राय ने किया।
.jpg)






Social Plugin