स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )
उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान हेतु 15 अक्टूबर तक करें आवेदन।
मऊ (उत्तर प्रदेश)।
जिला सूचना अधिकारी डॉ. धनपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ख्यातिलब्ध महानुभावो को उ.प्र. गौरव सम्मान प्रदान किया जाना है। उ.प्र. गौरव सम्मान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों यथा- कला व संस्कृति विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है, को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाना है। उन्होंने बताया कि उ.प्र. गौरव सम्मान निम्नलिखित क्षेत्रों में प्रदान किया जायेगा- शास्त्रीय संगीत/लोक संगीत (गायन, वादन, नृत्य) /ललित कलाये/नाट्य विधायें फिल्म व मीडिया। समाजसेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण। कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्यजीव तथा पर्यावरण संरक्षण। उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन अन्य क्षेत्रों (यथा शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले क्षेत्रों महानुभाव) जिन्हें स्क्रीनिंग समिति सुपात्र समझें। उन्होंने बताया कि इस सम्मान हेतु निर्धारित शर्ते निम्नवत हैं- उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। विभिन्न विधाओं/कार्य क्षेत्रों के ऐसे राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त महानुभाव जिन्होंने अपनी प्रतिभा दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो। जिन्होने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो। राज्य सरकार अथवा भारत सरकार से पूर्व किसी अन्य राष्ट्रीय/राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त महानुभाव को सामान्यतया इस पुरस्कार की पात्रता परिधि में नहीं रखा जायेगा। अत: उ.प्र. गौरव सम्मान हेतु उक्त से संबधित महानुभाव/कलाकार जिला सूचना कार्यालय में दिनांक 15 अक्टूबर,2022 तक आवेदन कर सकते है।---------------------







Social Plugin