Ad Code

Responsive Advertisement

वार्ड इमिलिया की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक।

 


स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )

वार्ड  इमिलिया की समस्या को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक।

मऊ (उत्तर प्रदेश)
। बृहस्पतिवार को एड. अखण्ड प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम नगरवासियों के साथ मिलकर वार्ड नंबर 15 के मुख्य मार्ग (फ़ातिमा अस्पताल चौराहा से भलयां) और फातिमा अस्पताल में पार्किंग की सुविधा ना होने और परिसर के बाहर मुख्य मार्ग पर वाहनों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने से प्रतिदिन क्षेत्र के लगभग 8000 की आबादी के लोग स्कूली छात्र अधिकारी कर्मचारी व व्यवसायीगण के आवागमन में प्रतिदिन समस्या उत्पन्न होती है जिसके निदान के लिए फातिमा प्रशासन से वार्ता कर जिला प्रशासन की मौके पर मौजूदगी में उनकी मदद से वाहनों को हटवाया गया और मार्ग में अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहन व फातिमा अस्पताल में स्थाई पार्किंग से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया गया, जिससे क्षेत्रवासियों के आवागमन में कोई असुविधा न उत्पन्न हो। अखंड पांडे ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं के लिए लड़ना उनका समाधान करना व करवाना ही जीवन का उद्देश्य है।आम जनमानस क्षेत्रवासियों की समस्या की हर लड़ाई को लड़ा जाएगा। इसमें शरद सिंह, अविनाश, सत्यप्रकाश सिंह, मंगल पांडेय, राघवेंद्र राय, सुनील भारद्वाज, अंसुमान सिंह गोलू चतुर्वेदी, अमन सिंह, रोहित वर्मा, शुभम पंडित, कन्हैया वर्मा, पप्पू पाण्डेय, राजू राजभर सहित नगरवासी उपस्थित रहे।
----------