Ad Code

Responsive Advertisement

कथित पत्रकार बनकर विडियो वायरल करने के नाम पर लोगों से धन उगाही करने वाले एक व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत।

 


स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया)

कथित पत्रकार बनकर विडियो वायरल करने के नाम पर लोगों से धन उगाही करने वाले एक व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत।

मऊ (उत्तर प्रदेश): थाना मधुबन क्षेत्रान्तर्गत पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति जो खुद को पत्रकार कहता है तथा पत्रकारिता का प्रमाणपत्र मागने पर जिले के आला अधिकारियों का नाम लेकर धौस दिखाता है आये दिन लोगो का विडियो बनाकर गलत ढंग से वायरल करने के नाम पर रूपयो की मांग कर रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को थाना मधुबन पर एक विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा तहरीर दी गयी कि एक व्यक्ति जिसका नाम सदाशिव मिश्र उर्फ अभिषेक मिश्र उर्फ अभिषेक बाबा पुत्र स्व. जयदेव मिश्र निवासी उफरौली थाना मधुबन है विद्यालय पर आकर मुझे भू-माफिया कहते हुए विडियो बनाया पूछने पर अपने को पत्राकर बता रहा था तथा विडियो डिलिट करने के नाम पर 50 हजार रूपये तथा आगे से विडियो न बनाने के नाम पर हर महिने 10 हजार रूपये की मांग कर रहा है जिससे पत्रकार होने के प्रमाण मांगने पर जिले के उच्चाधिकारियों का नाम लेकर घौस दिखाने लगा। इस सम्बन्ध में उक्त व्यक्ति के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 384,506 भादवि. का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।