Ad Code

Responsive Advertisement

करेंट लगने से एक गाय व चार साँड की गई जान।

 

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया)

करेंट लगने से एक गाय व चार साँड की गई जान।

मोहम्मदाबाद गोहना(मऊ): मोहम्मदाबाद गोहना- घोसी मुख्य मार्ग पर स्थित कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा सोफीगंज में मंगलवार की रात्रि में एक गन्ने के खेत में विद्युत के तार के टूटकर गिर जाने से उसकी चपेट में आकर 1 गाय एवं 4 सांड की मौत हो गई। जानकारी पर नगर पंचायत वलीदपुर के कर्मियों एवं पुलिस द्वारा जेसीबी मंगाकर गांव के पोखरे के समीप इन पशुओं का अंतिम संस्कार हुआ।
जानकारी के मुताबिक मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत सोफीगंज ग्राम सभा निवासी ब्रह्मदेव पांडेय के खेत में बिजली के तार को बिभाग द्वारा बल्ली लगाकर बांस के सहारे टांग कर दूसरे गांव को विद्युत की सप्लाई दी जा रही थी। यह तार जर्जर हो गए थे,जिसे बदलने के लिए ग्रामवासियों द्वारा कई बार बिजली विभाग नदवासराय के अधिकारियों से शिकायत की गई थी,बावजूद यह नहीं बदला गया एवं मंगलवार की रात्रि में गन्ने के खेत में टूटकर तार गिर गया। जिसकी चपेट में चार सांड एवं जयप्रकाश पांडे की एक गाय आ गई।जिससे इन पांचों जानवरों की मौके पर ही खेत में मौत हो गयी।जानकारी मिलने पर मौके पर पहुँचे डायल 112 पुलिस और वलीदपुर चौकी इंचार्ज लाल बहादुर प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँचे।तत्पश्चात बुधवार को वलीदपुर के नगरपंचायत कर्मियों एवं पुलिस के सहयोग से गांव में ही पोखरे के पास इन पांच पशुओं का अंतिम संस्कार हुआ। ग्रामीणों ने कहा था कि यदि बिजली विभाग इस जर्जर तार को बदल दिया होता तो आज यह पशु नहीं मरते। ग्रामवासियों ने इस ओर उच्चधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
-------------------------------------------------