स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया)
टैक्स चोरी को लेकर वाणिज्य कर विभाग ने चलाया अभियान।
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ): धनतेरस, दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर सरकार की टैक्स चोरी को पूरी तरह समाप्त करने के लिए विभाग पूरी तरह से कमर कस लिया है। कोई भी व्यापारी बिना कागजात अथवा बिना बिल बाउचर के अन्य प्रदेशों से लाकर माल बेचता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर अरविंद कुमार पाठक, एवं वाणिज्य कर अधिकारी लवकुश द्वारा मंगलवार रात्रि लगभग 9:30 बजे मोहम्मदाबाद गोहना- मऊ मार्ग स्थित कैलेंडर तिराहे पर अपनी टीम के साथ विभिन्न प्रदेश अथवा जनपदों से ट्रक, पिकअप,डीसीएम आदि वाहनों पर सामान लेकर आ रहे वाहन चालकों को सिग्नल देकर रोका और उनकी जीएसटी बिल तथा कागजात की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान कुल चार केस पकड़े गए,जिसमें एक वाहन पर बैटरी का स्क्रैप लदा हुआ,दूसरे पर प्लास्टिक सांचा, तीसरे वाहन पर बर्तन तथा चौथे वाहन पर ड्राई फ्रूट खजूर लदे हुए थे। इन चारों वाहनों को अलग-अलग चेक किया गया। जिसमें कुछ वाहन पर जीएसटी के कागजात निष्क्रिय मिले, एक वाहन पर जो कागजात चालक द्वारा प्रस्तुत किया गया वह कागजात किसी और वाहन के लगे हुए दिखाए गए, जिस पर असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर अरविंद पाठक ने लगभग ₹400000 के पेनाल्टी भरने हेतु नोटिस जारी किया है।
इस बाबत पूछे जाने पर असिस्टेंट जीएसटी कमिश्नर अरविंद पाठक ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे जीएसटी चोरी को रोका जा सके।
----------------------------







Social Plugin