Ad Code

Responsive Advertisement

सवारी बैठाने को लेकर दो टैम्पो चालको में जमकर हुई मारपीट।

 


स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया)

सवारी बैठाने को लेकर दो टैम्पो चालको में जमकर हुई मारपीट।

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ): मोहम्मदाबाद गोहना रोडवेज बस स्टैंड के पास सवारी बैठाने को लेकर आए दिन टेंपो वालों के बीच कहासुनी मारपीट होती रहती है। जिसको पुलिस संज्ञान में नहीं ले पाती है,इसका नतीजा यह निकला कि सवारी बैठाने को लेकर बुधवार को दोपहर में दो टेंपो वाले आपस में भिड़ गए। एक  टेंपो वालों के दोस्तों ने एक को इतना जमकर मारा पीटा कि वह बेहोश हो गया,उसके पहले उसने भी अपने दोस्तों को बुला दिया था, तत्पश्चात होश आने पर दोनों टेंपो वाले लगभग आधा दर्जन की संख्या में ठीक रोडवेज चौराहे पर जमकर मारपीट किए। दोनों तरफ के राहगीर एवं यात्री खड़ा हो करके तमाशा देख रहे थे। यात्री सब इन टेंपो में बैठने से कतरा रहे हैं।यात्रियों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि टेंपो स्टैंड को रोडवेज तिराहे से आगे हटाकर कोतवाली के आगे किया जाए। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर जमकर हुई मारपीट की जानकारी चौकी इंचार्ज मोहम्दाबाद गोहना पंकज यादव को मिलने पर मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा टेंपो चालकों को कोतवाली ले गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
---------------------------------------