स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
बिजली विभाग की घोर लापरवाही से क्षेत्र में कभी भी हो सकती है बड़ी घटना।
दुबहर (बलिया)- शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी में सोमवार की रात लगभग 8 बजे बिजली के एलटी तार में अचानक कि 11 केवी का जर्जर तार टूटकर गिरने से कई लोग घायल हो गए तथा अन्य कई लोगों का इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक सामानों का भारी नुकसान हुआ है।
ज्ञात हो कि शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी में रात को अचानक लोगों के घरों में बिजली प्रवाहित होने से कई लोग घायल हो गए। जिसमें शिवम पुत्र संतोष प्रजापति उम्र लगभग 9 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गया। घर वालों तथा आसपास के लोगों ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवम को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अन्य झुलसे हुए लोगों में पुष्पा देवी पत्नी राजकुमार गुप्ता उम्र 42 वर्ष तथा उनकी बेटी कुमारी आंचल 18 वर्ष भी झुलस गई। जो प्राथमिक उपचार करने के बाद अपने घर आ गई। लोगों की माने तो आए दिन इस तरह की घटना का पुनरावृति होता रहता है। लेकिन बिजली विभाग के कान पर जूं तक नहीं रेंगता है।बिजली विभाग की लापरवाही से किसी दिन क्षेत्र में बहुत बड़ी घटना हो सकती है।







Social Plugin