Ad Code

Responsive Advertisement

बिजली विभाग सोया चिरनिंद्रा में लोगों का जीना हुआ दूभर।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

बिजली विभाग सोया चिरनिंद्रा में लोगों का जीना हुआ दूभर।

दुबहर (बलिया)- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे अनवरत विद्युत आपूर्ति का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। दुबहड़ स्थित विद्युत उपकेंद्र से संचालित बिजली आपूर्ति बदहाल अवस्था में पहुंच गई है। स्थानीय दुबहड़ विद्युत फीडर से 24 घंटे में मात्र 4 से 5 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। वह भी अनवरत कभी भी 2 घंटे तक नहीं चल पा रही है। जिसके कारण स्थानीय उपभोक्ताओं में काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। इस उमस भरी गर्मी में विद्युत आपूर्ति बदहाल स्थिति में पहुंचने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं रहने के कारण लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। रात में उमस भरी गर्मी के कारण लोगों विशेषकर बच्चों तथा वृद्धजनों का सोना तक मुश्किल हो गया है। सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण जल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लोगों को पीने का स्वच्छ पानी भी नहीं मिल रहा है। ओझा कछुआ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार पांडे "गबडु", दोपही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश कुमार गुप्ता, नगवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद पाठक, शिवपुर दियर नई बस्ती के प्रधान धर्मेंद्र यादव भुवर, रविंद्र पाल मुखिया आदि ने आलाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए क्षेत्र में अनवरत विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है  कहा कि यदि क्षेत्र में सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं की गई तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
अवर अभियंता जसवंत सिंह से प्राप्त सूचना के अनुसार 33/11KV विद्युत उपकेंद्र दुबहड़ की बिजली आपूर्ति 132KV बलिया से होती है अतः 132KV बलिया के 63MVA ट्रांसफार्मर छतिग्रस्त होने से दुबहड़ उपकेंद्र पर विद्युत आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से नही हो पा रही हैं।