स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय को भातृशोक -दुखद
-लखनऊ संजय गांधी पीजीआई हास्पिटल में सुबोध उपाध्याय ने ली अंतिम सांस।
-रात में शव पहुंच जाएगा चंद्रशेखर नगर आवास, बुधवार को अंतिम संस्कार।
बलिया : जिले की पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार उपाध्याय के अनुज सुबोध उपाध्याय का मंगलवार को निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। सुबोध उपाध्याय की तबियत पिछले दिनों से खराब थी उनका इलाज लखनऊ के संजय गांधी आयुर्वेदिक संस्थान (पीजीआई) में चल रहा था।
सनद रहे बिहार सीमा से सटे भरौली के पास सरयां गांव के मूल निवासी प्रमोद कुमार उपाध्याय लंबे समय से शहर के चंद्रशेखर नगर कालोनी में निवास करते हैं। उनके अनुज सुबोध उपाध्याय लंबे समय से अस्वस्थ थे। पिछले दिनों तबियत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। मंगलवार नागपंचमी के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। सुबोध उपाध्याय के निधन की खबर प्रसारित होते ही उनके परिवार सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। मीडिया जगत के साथी भी शोक में डूब गए। परिजनों के मुताबिक उनका मृतक शरीर रात में उनके चंद्रशेखर नगर आवास पर पहुंच जाएगा। अंतिम संस्कार बुधवार को होगा।







Social Plugin