स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
महावीरी झंडा जुलूस प्रभु श्रीराम लक्ष्मण जानकी हनुमान की मनोरम झांकी प्रशासन के देख रेख में निकाली गई।
जय श्रीराम गुंज के साथ भगवामय हुआ नगरा।
नगरा (बलिया)। नगर पंचायत में महावीरी झंडा जुलूस प्रभु श्रीराम लक्ष्मण जानकी हनुमान की मनोरम झांकी मंगलवार को धूमधाम से निकालकर मनाया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी नागपंचमी के शुभ अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के तरफ से लाग के सजावट के साथ नगर भ्रमण करते बाजार में सभी मार्ग पर जुलूस का भव्य आयोजन हुआ। जुलूस मे जयश्री राम गगनभेदी नारों के बीच युवाओं ने भगवा ध्वज लहराते जोश में विभिन्न करतब दिख रहे थे। प्राचीन दुर्गा मन्दिर से शुभारम्भ होकर कुचड़ा मुहल्ला से बाजार के गड़वार मोड़ होते हनुमान चौक घोसी मार्ग चचयां गुरु मन्दिर स्थान दुर्गा चौक बेल्थरा रोड से सिकन्दरपुर रोड काली स्थान के पश्चात सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुन्ना पाण्डेय, गुलाब गोंड, राजू सिंह, मन्नू गोंड, धन्नू गोंड, आलोक शुक्ला, अरविन्द सिंह, डीएन प्रजापति देवा भाई, अंजनी सिंह, प्रमोद पाठक, उमा चौरसिया, जीतेन्द्र, राजू सोनी, गोपाल गोंड, टुनटुन, अंजनी, धर्मेन्द्र गोंड, धर्मेन्द्र चौहान, अमरेन्द्र सोनी आदि रहे। क्षेत्राधिकारी एस एन वैश्य के नेतृत्व मे शान्ति व्यवस्था हेतु सुरक्षा में थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दुबे मय पुलिया फोर्स के साथ लगे रहे।









Social Plugin