स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
भजपा मंडल अध्यक्ष ने राज्य मंत्री से मिल ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का मांग किया।
सुखपुरा(बलिया)। भारतीय जनता पार्टी के बेरुआरबारी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दानिश आजाद से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मिल कर विकास खण्ड बेरुआरबारी के ग्राम पंचायत सुखपुरा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की गयी।जिसको श्री आजाद द्वारा प्रमुखता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को पत्र प्रेषित कर बताया गया। कि विकास खण्ड बेरुआरबारी के ग्राम पंचायत सुखपुरा नगर पंचायत के सभी मानकों को पूरा करता है। ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायत सुखपुरा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है। ग्राम पंचायत सुखपुरा को नगर पंचायत बनाने की मांग बरसों से सुखपुरा वासियों द्वारा किया जा रहा है ।बीच-बीच में पत्रक के माध्यम से भी संबंधित जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया जाता रहा। बावजूद आज तक सुखपुरा को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल सका है। अब राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के प्रयास से नगर वासियों के उम्मीदें कुछ जगी है।







Social Plugin