स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
सेवा निवृत्त होमगार्ड की हुई विदाई।
नगरा (बलिया)। थाना परिसर में सोमवार को होमगार्ड के जवान हर्षचन्द चौहान के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान को अंगवस्त्र एवं लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा सहित अन्य वस्तु प्रदान कर सम्मानित किया गया, वही उनके सुखमय जीवन की कामना की गई। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत होना एक सतत प्रक्रिया है। जिससे हर कर्मी को गुजरना है लेकिन लोग अपने कार्य व व्यवहार के बदौलत अवकाश ग्रहण करने के बाद भी अपनी पहचान बनाए रखते हैं। थानाध्यक्ष श्री दुबे ने सेवानिवृत्त जवान के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वे अपनी ड्यूटी ईमानदारी एवं समय के साथ बखूबी निभाए। इस मौके पर थाने के उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, राम सकल यादव,छुन्ना सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, हेड मुहर्रिर मुन्ना सिंह यादव, कृष्णा प्रजापति, शिव कुमार शर्मा, प्रिंस सिंह, गोविंद सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों एवं होमगार्ड के जवानों ने हर्ष चन्द चौहान को फूल मालाओं से लाद कर भावभीनी विदाई दी।







Social Plugin