Ad Code

Responsive Advertisement

स्कूलों के पाठ्यक्रमों में तिरंगे के महत्व को शामिल करना चाहिए --- ऋचा वर्मा

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

स्कूलों के पाठ्यक्रमों में तिरंगे के महत्व को शामिल करना चाहिए ---  ऋचा वर्मा
-----------------------------------------------------------------

रसड़ा (बलिया) हर घर तिरंगा अभियान शुरू करने के लिए महिला पत्रकार व समाज सेविका ऋचा वर्मा 
 ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कि यह अभियान बहुत सराहनीय कार्य है, इससे देश की एकता व अखंडता को काफी मजबूती मिलेगी और लोगों को अपनी देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसी क्रम में ऋचा शर्मा ने
कहा कि"13 से 15" अगस्त तक, पीएम मोदी ने हर घर में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम की घोषणा की है, वैसे 15 अगस्त को तिरंगा फहराना और तिरंगे का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। हम भारत की 75 वीं स्वतंत्रता का जश्न मना रहे हैं और हमें यह करना चाहिए। हम सब कानूनी रूप से भारतीय हैं, लेकिन भावनात्मक रूप से हम सब भारतीय तभी बन सकते हैं, जब हम सब संविधान और स्वतंत्रता संग्राम में अपना सब कुछ बलिदान करने वालों प्रति सम्मान दिखाते हुए 'हर घर तिरंगा' फहरायेंगे। अंत में ऋचा वर्मा ने सरकार को शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रमों में तिरंगे के महत्व को शामिल किये जाने की सलाह भी दी चाहिए।