Ad Code

Responsive Advertisement

टावर बैट्री चोर गैंग के चार गिरफ्तार : अवैध असलहों समेत कई टावर बैट्रियान, मोबाइल और नगदी बरामद।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

टावर बैट्री चोर गैंग के चार गिरफ्तार : अवैध असलहों समेत कई टावर बैट्रियान, मोबाइल और नगदी बरामद।
 ---------------------------------------------------------------

रसड़ा ( बलिया ) पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराधों को नियंत्रित रखने एवं अपराधियों व वांछित तथा इनामिया बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी रसड़ा एस. एन. वैस के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव व वरिष्ठ उप निरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप द्वारा अपने हमराही फोर्स के साथ रसड़ा-नगरा मार्ग पर स्थित गांव राघोपुर चट्टी के पास से चार लोगों को गिरफतार कर उनके कब्जे से चोरी की टावर वाली कई बैटरियों व दो अवैध देशी तमंचा मय चार जिंदा कारतूसों एवं चार मोबाइलों सहित कैश रकम ₹ 34300/- बरामद किये जाने की खबर है । पुलिस सूत्रों के अनुसार 04 अगस्त को टावर बैट्री की चोरी के दृष्टिगत सन्दिग्ध व्यक्तियो व वाहनो की चेकिगं मे सिंघई चट्टी पर उक्त पुलिस फोर्स मामूर थे
कि जरिये मुखबिर मिली खास सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर राघोपुर चट्टी (अठिलापुरा) के पास से 04 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ और जांच-पड़ताल शुरू कर दिया गया । इस दौरान पुलिस हिरासत के चारों व्यक्तियों ने अपना नाम-पता शिवकुमार राजभर पुत्र स्व0रामधनी राजभर निवासी अहिरपुरा(रसड़ा) दीपक उर्फ दीपू राजभर पुत्र हरिचरन निवासी बनियबाध (रसड़ा) व चन्दन राजभर पुत्र पप्पू राजभर निवासी बनियबाध(रसड़ा) व धुरन्धर यादव पुत्र हृदयानन्द निवासी तिलक राय का हाता थाना सेमरी जनपद बक्सर(बिहार) बताया है। पुलिस के मुताबिक उक्त अभियुक्तगण के कब्जे से  प्लास्टिक की बोरी में 08 अदद काले रंग की चोरी की बैटरी बरामद हुई तथा अभियुक्त शिवकुमार राजभर के जामा तलाशी में 23,700/- रुपये बरामद हुए तथा दीपक उर्फ दीपू उपरोक्त के पास से 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 अदद मोबाईल Poco कम्पनी का मोबाइल IMEI No 8634800 46420568, 863480046420576 तथा नगद 4600/- रुपये बरामद हुये तथा चन्दन राजभर के पास से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर जिसे खोलकर देखा गया तो उसके नाल में एक अदद .315 बोर जिंदा कारतूस मौजूद मिला तथा एक मोबाईल Realme कम्पनी का मोबाइल व IMEI N0 8691 33047088736, 869133047088728 तथा 3400/- रुपये नगद मिले एवं धुरन्धर यादव उपरोक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक अदद 315 बोर जिंदा कारतूस तथा 2600/-  रुपये बरामद हुआ । सभी अभियुक्तों के कब्जे से कुल 34300/- रूपये बरामद हुये। इन चारों अभियुक्तों को थाना रसड़ा पर लाकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया । इस गिरफ्तारी पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा  योगेश यादव,व.उ.नि.चन्द्र प्रकाश कश्यप, का० कुलदीप जायसवाल,अजीत कुमार सिंह, शुभम दूबे,
सुनील यादव व चन्द्रभान यादव शामिल रहे ।