स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्रक के माध्यम से छूटी की अपील की।
दुबहड़ (बलिया) - महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष रंजना पांडे ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्रक के माध्यम से तीज के अगले दिन बुधवार को विद्यालय जाने के लिए छूट की अपील की। उन्होंने बताया कि तीज त्यौहार के अगले दिन यानी बुधवार को महिला शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह के द्वारा व्यवहारिकता में शिथिलता प्रदान करते हुए सभी महिला शिक्षकों को हरतालिका तीज व्रत का पारण करने के बाद विद्यालय में बुधवार के दिन पूर्वान्ह 11.00 बजे तक विद्यालय में पहुंचने की छूट रहेगी। इस मौके पर बेरुवारबारी ब्लॉक अध्यक्ष किरन भारती, हनुमानगंज ब्लाक की महामंत्री चंद्रकला आदि मौजूद रहीं।







Social Plugin