Ad Code

Responsive Advertisement

एक पखवारा पूर्व प्रसूता की मौत पर जांच के पश्चात दोषियों पर मुकदमा हुआ दर्ज।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

एक पखवारा पूर्व प्रसूता की मौत पर जांच के पश्चात दोषियों पर मुकदमा हुआ दर्ज।

नगरा (बलिया)। नहर मार्ग पर अवैध रुप से संचालित अस्पताल के डाक्टरों की लापरवाही से बीते 16 अगस्त को जच्चा बच्चा की मौत होने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर दोषी अस्पताल के डॉक्टर और P H C के एम्बुलेंस चालक, ईएमटी, आशा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में जच्चा बच्चा की मौत के बाद  गुस्साये तीमारदारों ने जम कर बवाल काटा। मौके की नजाकत को भांपते हुए उक्त अस्पताल के डाक्टर व महिला स्टाफ चंपत हो गये थे सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर किसी तरह से परिजनों को शांत किया व महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेंज दिया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि एम्बुलेंस चालक जानबूझकर उस अस्पताल में ले गया था।
बता दें कि पकडी थाना क्षेत्र के सरांयवीरभान की मुन्नी देवी की शादी रसडा कोतवाली क्षेत्र के नराछ गांव निवासी आकाश से हुई थी। मुन्नी गर्भवती थी जिसके चलते वह मायके में ही कुछ दिनों से रह रही थी। 16 अगस्त की सुबह उसे प्रसव पीडा शुरु हुई। मायके के लोग नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। कुछ समय बाद पीएचसी से उसे कहीं अन्यत्र ले जाने को कहा गया। महिला को एंबुलेंस चालक ने नहर मार्ग स्थित अप्रशिक्षित डाक्टर के यहां यह कह कर पहुंचा दिया था कि यहां पर सस्ता इलाज होगा। महिला के भाई सुग्रीव कुमार ने बताया था कि अप्रशिक्षित डाक्टर ने आपरेशन के 29 हजार रुपए की मांग किया। हम लोग तैयार हो गये। डाक्टर ने 5 हजार रुपए अग्रिम जमा करवा लिया। सौलह सौ रुपये खून जांच के नाम पर वसूल किया गया। इसके बाद अप्रशिक्षित डॉक्टर और महिला स्टाप ने आपरेशन थियेटर में गर्भवती महिला को ले गए। दो घंटे तक बाद जब मेरी बहन की मौत हो गई तो बाहर निकाल दिया गया था। हम लोगों ने कन्फर्म करने के लिये पीएचसी ले गये थे जहां के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी ने पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेने के बाद पीएम के लिये भेंज दिया। इस प्रकरण में सरकारी एंबुलेंसचालक की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही थी। जिसकी जांच के बाद डीएम सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।