Ad Code

Responsive Advertisement

गोपाल आईटीआई जीराबस्ती द्वारा बालक एवं बालिका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

गोपाल आईटीआई जीराबस्ती द्वारा  बालक एवं बालिका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

सुखपुरा (बलिया)। गोपाल आईटीआई जीराबस्ती द्वारा  बालक एवं बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बालक एवं बालिकाए   भाग ले रहे हैं।
इस आशय की जानकारी गोपाल आईटीआई के प्रबंधक धर्मेंद्र तिवारी डुल डुल ने बताया कि 4 सितंबर दिन रविवार को सुबह 7 बजे से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस दौड प्रतियोगिता में जिला के अलावा कई   जनपदों के लड़के एवं लड़कियां भाग ले रहे हैं ।जिसमें बालिकाओं के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रू5100, द्वितीय रू 2500, तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रू1100 पुरस्कार दिया जायेगा।इसी प्रकार  बालको के लिए 4 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम रू5100, द्वितीय रू2500, एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रू1100 नगद पुरस्कार दिया जायेगा ।  साथ ही दोनों प्रतिभागीयो में 21=21 धावकों को सांत्वना पुरस्कार में टी-शर्ट दिया जाएगा ।यह कार्यक्रम आगामी रविवार को सुबह 7बजे प्रारंभ होगा। जितने भी धावक है अपना रजिस्ट्रेशन तत्काल गोपाल आईटीआई पर करा लें।