स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज हनुमानगंज जयप्रकाश अपने हम राहियों के साथ अलावलपुर चट्टी पर दिन में पहुंचे थे। कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अलावलपुर चट्टी के बगल में झोला में गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर विश्वास कर पुलिस टीम ने उस व्यक्ति के पास पहुंचा तो वह भागने लगा पुलिसकर्मियों द्वारा उसे दौड़ाकर पकड़ने के बाद उसके झोले में गांजा बरामद किया गया। नाम पता पुछने पर कैलाश यादव पुत्र जगदीश यादव ग्राम अलावलपुर थाना सुखपुरा बताया पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया







Social Plugin