स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
नगरा पुलिस को गोवंश, गांजा तस्कर, एवं अपहृत समेत तीन मामले में मिली सफलता।
नगरा (बलिया)। पुलिस अधीक्षक राज करण नय्यर के द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए तू चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय दुर्गा प्रसाद तिवारी के रिलेशन में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर बैजनाथ पांडे रामगढ़ थाना हल्दी, संजीव कुमार यादव देवकली थाना सिकंदरपुर, सत्येंद्र यादव बिछी बोझ थाना सिकंदरपुर, भोला खान बिच्छी बोझ थाना सिकंदरपुर, राम झलक टकराई रामपुर थाना सिकंदरपुर, इश्तफाक बिच्छी बोझ थाना सिकंदरपुर, रामजीत यादव कसेसर थाना भीमपुरा समेत
7 गौ तस्करों को चार गोवंश एक पीकअप सहित चाकू के साथ गिरफ्तार कर गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के द्वारा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया
नगरा। सोमवार को नगरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने चौबीस घण्टे के अन्दर रमेश कुमार पाण्डेय निवासी गोठाई के तहरीर पर दर्ज मुकदमे में अपहृत पीड़िता को दिगेश्वर नाथ मंदिर कोड़रा थाना सलेमपुर देवरिया से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
नगरा। सोमवार को नगारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना अतरौली करमौता पुलिया के पास से दोपहर बाद अवधेश यादव निवासी अतरौली करमौत थाना नगरा को धर दबोचा। जिसके पास से तलाशी में एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।नगरा थाना ने अवधेश कुमार को सम्बन्धित धाराओं में चालान कर न्यायालय भेज दिया।







Social Plugin