स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)
400 केवीए का ट्रांसफार्मर की खूंटी क्षतिग्रस्त होने से 12 घण्टो से बिजली आपूर्ति बाधित।
रतसर (बलिया) स्थानीय कस्बे के साईं की तकिया स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर की खूंटी क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र में 12 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही आए दिन ट्रांसफार्मर की खूंटी जलने से उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष देखने को मिल रहा है I भीषण गर्मी और उमस में वैसे ही उपभोक्ता अघोषित कटौती का सामना कर रहे हैं ऐसे में बार-बार ट्रांसफार्मर की कुटी जलने से मुश्किलें और बढ़ गई हैं I बिजली न रहने के हाल के दिनों में कस्बे में संचालित विद्युत आधारित कुटीर उद्योग धंधे ऑनलाइन कार्य एवं बिजली से संचालित होने वाली सभी कार्य ठप पड़ गए हैं I इसके कारण लोगों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है I इस ट्रांसफार्मर से आधे दर्जन मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति होती है I उपभोक्ताओं का कहना है की विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है I किसी तरह जुगाड़ के सहारे ट्रांसफार्मर रुका हुआ है I







Social Plugin