Ad Code

Responsive Advertisement

घर-घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए जारुकता रैली।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

घर-घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए जारुकता रैली।
 
नगरा (बलिया)। हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा हेतु विद्यालय के बच्चों ने रैली निकाली तथा लोगों ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा तिंरगा देश की आन बान शान है जो बलिदानियों के शहीद होने पर मिला हुआ राष्ट्र गौरव का चिन्ह है। भारत की स्वाभिमानी स्वाधीनता को लेकर नागरिकों में समय समय पर उत्साह भरा माहौल मे राष्ट्रीय तिरंगा लहरा कर त्योहार मनाया जाता है। देश में चल रहे अमृत महोत्सव अवसर पर सरकार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रवाद जगाने के लिए आम जनमानस तक को अपने घर पर भी तिरंगा फहराने की राष्ट्रव्यापी आन्दोलन के रुप में लिया है।  क्षेत्र मे जागरुकता हेतु स्कूल कालेज के बच्चों ने बृहस्पतिवार को रैली निकालकर भ्रमण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय, जनता इण्टर कालेज सहित समाजसेवियो ने मिलकर जुलूस में भाग लिया। इस मौके पर जइका प्रधानाचार्य डा उमेश पाण्डेय, राकेश सिंह, अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव, रवीस शर्मा, मिडिल स्कूल प्रधानाध्यापक दयाशंकर जी, सहायक अध्यापक वीरेंद्र यादव, डीएन प्रजापति देवा भाई, राम निवास राम अनुदेशक रामसेवक यादव शिक्षामित्र बच्चा लाल श्रीमती मीना सिंह अनीता सिंह कुसुम मोर ममता देवी श्वेता सिंह सहायक अध्यापक, उमाशंकर चौरसिया, इंद्रजीत गोंड, अभय, विजय, श्यामदेव, डीके पाण्डेय आदि शामिल रहे‌।