Ad Code

Responsive Advertisement

प्रधान के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

प्रधान के उपचुनाव में दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज।

 नगरा(बलिया) ब्लाक क्षेत्र के त्रिलोकमन्दा गांव में ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पद के लिए महिला पुरुष दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा दोनों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को को बदला मुख्यालय पर मतगणना के बाद होगा। प्रधान राजकुमार यादव के मौत के बाद पद रिक्त चल रहा था। घोषित चुनाव की तिथि के पश्चात मृतक की पुत्री कृतिका यादव ने नामांकन दाखिल किया और सकलदीप चौहान ने मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रुप में रहे। लगभग 75 प्रतिशत मतदान में कुल 1035 मतदाता के मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे जिसमें प्रथम बूथ पर 566 में 424 व दुसरे बूथ में 469 में 349 मत पड़े। शान्तिपूर्ण मतदातान के लिए उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव के नेतृत्व में भारी सुरक्षा व्यवस्था लगी रही।