Ad Code

Responsive Advertisement

प्रत्येक ग्राम सभा में एक मिनी सचिवालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

प्रत्येक ग्राम सभा में एक मिनी सचिवालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

 सुखपुरा (बलिया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अति महत्वाकांक्षी योजना में एक‌ योजना यह है कि प्रत्येक ग्राम सभा मे‌ं एक मिनी सचिवालय हो जिसमें गांव के सभी कर्मचारी निर्धारित समय में बैठे ताकि लोगों का काम आसानी से हो सके। प्रत्येक गांव में सचिवालय बनकर तैयार हैं। बताते चलें कि
ग्राम सुखपुरा में तैनात लेखपाल के गांव में न आने से किसानों ,गरीब, असहाय, वृद्ध और विधवा महिलाएं परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से लेखपाल के गांव आने का दिन और स्थान सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।ऐसे तमाम वृद्ध व महिलाएं हैं जिकने घर पर कोई पुरुष वर्ग नहीं है, जो उसकी मदद कर सके। गांव में अगर लेखपाल का बैठने का समय निर्धारित हो तो उनका काम आसानी से हो जाएगा।यही‌ नही वरासत दर्ज कराने के लिए भी लोग  गांव के लेखपाल को ढूंढ़ रहे है। लेकिन लेखपाल का गांव में कब आना, कहां बैठना होता है कुछ पता ही नहीं है। लोगों का कहना है कि  यहां के लेखपाल से कभी थाना दिवस पर मुलाकात अगर हो भी जाती है तो वह बांसडीह तहसील मुख्यालय बुलाते हैं। बहुत सारे असहाय लोग वहां जाने में अक्षम‌‌ है।जिससे उनका काम नहीं हो पा‌ रहा है।