Ad Code

Responsive Advertisement

गौ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

गौ तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा पुलिस ने मंगलवार की सुबह अलावलपुर चौराहे से एक मैजिक में बारह बछड़े जो गोकशी के लिए कहीं ले जा रहे थे जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है । हनुमानगंज चौकी इंचार्ज जयप्रकाश अपने हमराहियों  के साथ गश्त पर थे। कि मुखबिर से सूचना मिली की एक मैजिक यूपी 60टी 5825 जो अलावलपुर चौराहे के समीप खड़ी है उस पर 12 बछड़ा लदे हुए हैं जो बिहार ले जाने की फिराक में है। इस पर विश्वास कर पुलिस ने घेराबंदी की तो गाड़ी सहित बछड़े बरामद हुए लेकिन ड्राइवर  सहितदो व्यक्ति भागने में सफल हो गए। उक्त मामले में चौकी इंचार्ज हनुमानगंज ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दिया है। और बछड़ों को करम्बर गौशाला में दाखिला करा दिया गया है।