स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
गांवों में स्थित गढ्ढे के उचित व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी को सौप ज्ञापन।
सुखपुरा (बलिया)। सरकार द्वारा गांवों में स्थित गढ्ढे के उचित व्यवस्था के लिए मनरेगा से खुदाई,व सफाई कराया जा रहा है।यही नहीं इन्हीं गढ्ढों में घरों के नालियों का पानी भी गिरता है। जिससे जलजमाव न हो। लेकिन सुखपुरा गांव में काली स्थान के समीप ग्वाल टोला में स्थित एक ग्राम समाज के गढ़इ को कुछ दबंगों द्वारा रातों-रात मिट्टी से भर दिया गया है।सबसे मजे की बात यह है ।इसकी पूरी जानकारी ग्राम प्रधान व लेखपाल को है बावजूद वह लोग आंख बंद किए हुए हैं।इसकी शिकायत पीड़ितो द्वारा थानाध्यक्ष को दिया गया। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
बता दें कस्बे के चुरामन यादव ने जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी समेत अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर अवगत कराया है कि उनके मुहल्ले में ग्राम समाज की एक गढ़ई है।जिसमें पुरे गांव का वर्षात का पानी गिरता था। लेकिन उस गढ्ढे को एक दबंग व्यक्ती द्वारा रातों रात मिट्टी से भर दिया गया। जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी हुई है।जब उस व्यक्ति से पुछा जाता है तो वह मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। ग्राम वासियों ने जिला अधिकारी से पुनः गढ़ई को खुदवाया जाय । जिससे की बरसात के पानी के निकासी हो सके ।शिकायती पत्र देने वालों में विनोद कुमार, चंद्रमा यादव, संजय यादव, नंदकुमार ,रविंद्र यादव ,विमल यादव, साधु राम यादव ,विजय बहादुर यादव, नागेंद्र यादव ,रामानुज यादव, भगवान यादव ,कमलेश कुमार यादव, जंग बहादुर यादव, सुरेश यादव, सर्वोदय यादव ,राम बहादुर यादव, राजाराम यादव ,राज नारायण यादव, राजेंद्र यादव ,जयराम यादव, पूजा यादव, राजेश यादव ,मुन्ना यादव आदि लोगों ने गढ्ढे की सफाई की मांग किया है।







Social Plugin