Ad Code

Responsive Advertisement

उप डाकघर सुखपुरा में सरवर के वजह से लेनदेन में परेशानी।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

उप डाकघर सुखपुरा में सरवर के वजह से लेनदेन में परेशानी।

 सुखपुरा(बलिया) : उप डाकघर सुखपुरा तो कहने के लिए कंप्यूटरीकृत हो गया है,लेकिन यहां नेट के नाम पर 4जी नहीं बल्कि 2जी के सहारे ही काम किया जा रहा है।इससे कर्मचारियों सहित उपभोक्ताओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।अब जहां 5जी की लोग प्रतीक्षा कर रहें हैं वहां उप डाकघर सुखपुरा में 2 जी पर ही कर्मचारी काम करने पर मजबूर है।उसमे भी सरवर बराबर डाउन ही बताया जाता है। जिससे लेनदेन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।यही नहीं 2 महीने से प्रिंटर खराब है बार-बार कहने के बावजूद भी प्रिंटर को नहीं बनाया जा रहा है।इससे रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट  करने वाले लोगों में आक्रोश है। प्रिंटर खराब होने कै कारण उन्हें उसका रसीद नहीं मिल पाता। उपभोक्ताओं ने पोस्ट मास्टर जनरल से अविलंब उप डाकघर सुखपुरा को 4जी से जोड़ने,प्रिंटर बनवाने सहित सभी कार्यों को ठीक कराने की मांग की है।