Ad Code

Responsive Advertisement

दो माह से काट रहा सेंट्रल बैंक कैथवाली का चक्कर।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

 दो माह से काट रहा सेंट्रल बैंक कैथवाली का चक्कर।

बलिया सरकारी बैंकों की कार्यप्रणाली किसी से छुपी नहीं है।ताजा मामला बेरुआरवारी के मिड्ढा गांव के बंसपाली का है। सुरेश यादव पुत्र स्व कन्हैया यादव पिछले दो माह से अपनी मृतक माता जी के खाते में जमा लगभग छः हजार रूपए प्राप्त करने के लिए कैथवली सेंट्रल बैंक का चक्कर लगा रहे हैं। दस बार से भी अधिक बैंक का चक्कर लगा चुके सुरेश यादव को कभी कोई कागज़ कम बता कर कभी किसी कर्मचारी के छुट्टी पर होने की बात बता कर, कभी ज्यादा काम होने का बहाना बना कर शाखा प्रबंधक तथा फील्ड ऑफिसर लौटा देते हैं। पीड़ित सुरेश ने बताया कि  बैंक में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुविधा शुल्क  की मांग करता है। सुविधा शुल्क न देने पर बार बार बैंक का चक्कर लगाने की बात कहता है। कैथवली शाखा पर आए दिन ऐसी शिकायते मिल रही हैं। पीड़ित उपभोक्ताओं का कहना है कि उक्त कर्मचारी के  माध्यम से वसूली की जा रही है।बैंक शाखा खुलने से लोगों को जहां सुविधा मिलती है वही कैथवली शाखा के ग्राहक अत्यंत पीड़ित दौर से गुजर रहे हैं।