स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)
किसी और के जमीन को अपना बताकर बिक्री किया।
रतसर (बलिया) गड़वार थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत मैं आराजी संख्या 1007 (क) की जमीन जो खसरा में कैलाश शर्मा एवं उनके परिवार लोगों के नाम से दर्ज है। जो आज से 50 वर्ष पूर्व में बैनामा कराया गया था।जिस पर उन लोगों का कुछ भागों में दुकान बना हुआ है। एवं कुछ भाग खाली छुटा हुआ था। खाली जमीन के भाग को भीम राजभर द्वारा अपनी जमीन बताकर दिनांक 4.4.2022 को 500000 (पाच लाख)मे विक्रय कर दिया गया। जब इस बात की जानकारी कैलाश शर्मा एवं उनके परिवार के लोगों को हुई तो वे लोग दिनांक 15.4.2022 को भागे भागे उप जिलाधिकारी महोदय बलिया के समीप जाकर पत्र के माध्यम से अपनी पूरी बात बताएं जिसको तत्काल उप जिला अधिकारी महोदय द्वारा यह आदेश दिया गया की राजस्व निरीक्षक एवं एसएचओ गड़वार मौके पर जाएं। और जमीन का चित्रांकन करें। इसके पश्चात राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस चौकी के लोगों की मौजूदगी में दिनांक 15.4.2022 को जमीन का चित्रांकन किया गया। की और दिनांक 23.4.2022 की रिपोर्ट के माध्यम से बताया गया की भीम राजभर द्वारा जिस जमीन को अपना बताकर विक्रय किया गया है।वह जमीन दरअसल उनकी नहीं है। इसके पश्चात उस जमीन को जिस ने खरीदा था। सत्यनारायण यादव व राज नारायण यादव पुत्र स्वर्गीय इंद्रासन यादव ग्राम बाराबांध के रहने वाले दो भाइयों थे उन्होंने अपनी जमीन का पैसा वापस करने के लिए भीम राजभर को कहने लगे। उसके बाद भीमराज द्वारा उसी जमीन पुनः दिनांक 5/5/2022 को अपने नाम से 150000( एक लाख पचास रुपए) में ले लिया गया जब प्रार्थी कैलाश शर्मा से बात हुई तो पता चला की कुछ दिन बाद भीम राजभर व उनकी पत्नी उनके लड़के एवं अज्ञात 100 लोगों द्वारा उनके पीछे में लगे लोहे के दरवाजे को तोड़ दिऐ। इसके बाद प्रार्थी कैलाश शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक बलिया के पास जाकर अपनी गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि तुम्हारे साथ न्याय होगा।







Social Plugin