स्वतंत्रविचार 24 (ज्ञान प्रकाश, दिलशाद अहमद)
अपने उद्देश्यों से भटकते हुए सफल होता नहीं दिख रहा अवैध अतिक्रमण अभियान।
अतिक्रमण हटाने के बीच सपा कार्यकर्ताओं व शासकीय अधिकारियों के साथ हुई जमकर नोकझोंक।
शासकीय कर्मचारियों के साथ सपा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई अभद्रता की जमकर हो रही है चर्चा।
सिकन्दरपुर (बलिया)। आमजन की सुविधा और आवागमन में हो रही दिक्कतों को ध्यान में रख कर प्रदेश सरकार के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता अतिक्रमणकारियों का खुलकर समर्थन करते नजर आ रहे हैं। इसके चलते यह अभियान अपने उद्देश्यों से भटकते हुए सफल होता नहीं दिख रहा है। ऐसा ही एक मामला सोमवार शाम को स्थानीय बस स्टैंड चौराहा से चंद कदम दूर बेल्थरा रोड मार्ग पर देखने को मिला। कस्बा सहित मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने निकले नगर पंचायत के कर्मचारियों व चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्र को सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान का विरोध करते हुए नोकझोंक का सामना करना पड़ा। हालांकि किसी भी तरह इस मामले को शांत भलें ही कर दिया गया। लेकिन शासकीय कर्मचारियों के साथ सपा कार्यकर्ताओं द्वारा हुई इस अभद्रता की चर्चा जमकर हो रही है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर हटाया जा रहे अतिक्रमण अभियान के क्रम में नगर पंचायत के ईओ अरुण कुमार यादव व चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्रा बस स्टेशन चौराहे की तरफ से बेल्थरा रोड मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटावा रहे थे। इसी दौरान एक चाय की दुकान के पास सड़क पर रखी गई एक चौकी को देख कर शासकीय कर्मचारियों ने पूछताछ शुरू की तो किसी ने उचित जवाब नही दिया। यह देख नगर कर्मचारियों ने उसे साथ में चल रहे टैक्टर पर लाद लिया। यह देख बगल में बैठे सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव व अन्य सपा कार्यकर्ता भड़क गए और चौकी इंचार्ज से तू तू मैं मैं शुरू कर दी। यही नहीं गरमागरम बहस के बीच मौजूद त्रिलोकी यादव, लालबाबू यादव व मुन्ना यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ताओं ने टैक्टर पर लादी गई चौकी को जबरदस्ती उतार लिया। इसके बाद माहौल और गरम हो गया। लेकिन अन्य लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया गया। पर इस घटना को लेकर सिकन्दरपुर नगर में चर्चाओं का बाजार बहुत ज्यादा गर्म है।







Social Plugin