Ad Code

Responsive Advertisement

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से होमगार्ड की मृत्यु ।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से होमगार्ड की मृत्यु ।

दुबहर (बलिया)- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी चट्टी पर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक होमगार्ड का जवान बुरी तरह घायल हो गया। जिला चिकित्सालय ले जाने के उपरांत रास्ते में ही सांसे थम गई। घटना प्रातः 2:30 की है। आमघाट निवासी विजय यादव होमगार्ड जवान की ड्यूटी के रूप में शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी में तैनाती पर थे ।तभी कोई अज्ञात वाहन उन्हें धक्का मार कर निकल गया। इस बात की सूचना दूसरा साथी स्थानीय थाने को दिया। सुचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा होमगार्ड के जवान को जिला चिकित्सालय ले गई। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए। जिला चिकित्सालय पहुंचने के उपरांत चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।