स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
मंगलम सेवा संस्थान ने कराया रसड़ा में 12 गरीबों की शादी।
रसड़ा (बलिया) स्थानीय मंगलम सेवा संस्थान के डायरेक्टर विनय शंकर जायसवाल द्वारा श्रीनाथ बाबा चौराहे के समीप मैरिज हाल में सोमवार की रात ग़रीब घरों के हिन्दू व मुस्लिम 12 बेटियों की शादी कराकर उनके हाथ पीले करवाये तथा कार्यक्रम में पहुंचे वर-वधू परिवारों सहित सभी अतिथियों को अच्छे किस्म का व्यंजन परोसते हुए जरुरत के सामान भी उपहार स्वरुप भेंट में दिया । इस कार्यक्रम में जहां मुस्लिम जोड़ों का निकाह स्थानीय मोलवी साहब ने पढ़ाया, वहीं हिन्दू जोड़ों का विवाह वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने हिन्दू रीति रिवाजों के तहत कराया जाए इस मौके पर सभी सभी कन्याओं को उन्होंने बेड सहित कपड़ा सोने चांदी का सामान देकर कन्याओं को विदा किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर सिंह सहित अन्य लोगों ने शादी में बंधन में बंधे जोड़ों को अपना आशीर्वाद देकर उनके मंगलमय जीवन की कामना की ।







Social Plugin