Ad Code

Responsive Advertisement

गंगा-जमुनी तहज़ीब बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : समाज में अमन-चैन में करें सहयोग -- इंस्पेक्टर राकेश सिंह

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

पैगंबर-ए-इस्लाम पर अभद्र टिप्पणी से मचे बवाल पर शासन और प्रशासन सतर्क : पीस कमेटियों के बैठकों का दौर जारी
--------------------------------------+-------------------------------
 
 गंगा-जमुनी तहज़ीब बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : समाज में अमन-चैन में करें सहयोग -- इंस्पेक्टर राकेश सिंह
-------------------------------------------------------------------------------

रसड़ा (बलिया ) पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब के प्रति
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर मचे बवाल के समाज में अमन-चैन व आपसी प्रेम भाईचारा बरकरार रखने हेतु शासन के गाइडलाइन एवं जिला प्रशासन से मिले निर्देशों के अनुपालन में रसड़ा थाना कोतवाली परिसर में सभी धर्म गुरुओं सहित इलाके के संभ्रांत लोगों की उपस्थिति में हुई पीस कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमरा देश " गंगा- जमुनी तहज़ीब का बेमिसाल देश है, जिसे बनाने में हिन्दू ,मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्मों के लोगों का भरपूर योगदान है और इसी से इस देश को आपसी भाईचारे प्रेम व सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। यदि कोई भी व्यक्ति राष्ट्र के इस मर्यादा को बिगाड़ने और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ कर समाज में अशांति फैलाने वाला काम करेगा तो वह किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा । इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य कोई माध्यमों से भड़काऊ भाषण व बयान देकर अथवा अफवाह फैला कर किसी भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले तत्वों से हम सभी को हमेशा सावधान रहने की जरूरत है और ऐसे असमाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखें तथा बेहिचक पुलिस को तत्काल सूचित करें । एसी सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रहेगा । इसी क्रम में इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर देश और समाज को विकसित और उन्नतिशील बनाना है, तो हम सभी को धर्म जाति और संप्रदायवाद से ऊपर उठकर आपसी प्रेम भाईचारा व सौहार्द और मिल्लत का माहौल बरकरार रखते हुए एकजुटता के साथ एक अच्छा नागरिक बनकर देश का नाम रौशन करना होगा। अंत में उन्होंने समाज में कानून का राज कायम रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में प्रशासन को अपेक्षित सहयोग की अपील करते हुए आमजनों के हितों की रक्षा-सुरक्षा करने तथा उसे हर समय से उचित मदद देने का भरोसा दिलाते हुए बैठक उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया