Ad Code

Responsive Advertisement

शिवशक्ति सेवा संस्थान एवं मंगल पांडे स्मारक सोसायटी की तरफ से सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

शिवशक्ति सेवा संस्थान एवं मंगल पांडे स्मारक सोसायटी की तरफ से सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन।

सामूहिक विवाह समारोह में इन जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच एक दूसरे के साथ जीने- मरने की कसमें खाई।

दुबहर (बलिया)- स्थानीय क्षेत्र के नगवा गांव स्थित शहीद मंगल पांडे स्मारक परिसर में शिवशक्ति सेवा संस्थान एवं मंगल पांडे स्मारक सोसायटी की ओर से सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें चार बर- बधूओं के जीवन में नई खुशियां लाया। उन्हें अपना जीवनसाथी तथा परिवारीजनों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद संग गृहस्थी शुरू करने के साजोसामान भी उपहार के रूप में मिला। सामूहिक विवाह समारोह में इन जोड़ों ने वैदिक मंत्रोचार के बीच एक दूसरे के साथ जीने- मरने की कसमें खाई। महिलाओं के मंगल गीतों से पूरा विवाह परिसर सुनने वालों को आनंदित करता रहा।
इस दौरान स्मारक सोसाइटी के मंत्री एवं कांग्रेस के नेता ओमप्रकाश तिवारी, इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ० बृकेश कुमार पाठक एवं संस्थान के अध्यक्ष संतोष यादव ने मुख्य अतिथि बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के छोटे भाई कन्हैया जी सिंह  सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। विवाह मंडप में पं० अश्वनी कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच वर- वधु का विवाह संपन्न कराया। कन्याओं का कन्यादान संस्थान के अध्यक्ष संतोष यादव उर्फ खटाईलाल ने किया। वहीं संस्थान के सदस्यों ने बारी- बारी से प्रत्येक मंडप में जाकर वर- कन्या को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। संस्थान की ओर से पांच साड़ी सेट, पांच थान गहना, बर्तन आदि सामग्री भेंट किया।
इस मौके पर सीधेश्वर सिंह, राकेश यादव बीडीसी, गप्पू चौरसिया, हरेराम पाठक लालू, अनिल पाठक, कालीचरण श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश मिश्र, त्रिभुवन पाठक, लक्ष्मण पासवान, रणजीत सिंह, जागेश्वर मितवा, लक्ष्मण यादव आदि लोगों ने वर- वधु को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर पाठक ने किया।