Ad Code

Responsive Advertisement

हिन्दू युवा वाहिनी ने हर्शोल्लास के साथ मनाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मोत्सव।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)


हिन्दू युवा वाहिनी ने हर्शोल्लास के साथ  मनाया  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का  जन्मोत्सव।


 बैरिया (बलिया) । मुख्यमंत्री योगी जी के व्यक्तिगत संगठन हिन्दू युवा वाहिनी बैरिया के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने मुखिया के 50 वें जन्मदिन पर बड़ी उमंग व उत्साह के साथ नगर कार्यलय पर जन्मदिन मनाया गया, वाहिनी के संस्थापक व सरंक्षक एवं वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी जी के कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ कर योगी जी की स्वस्थ दीर्घायु के लिए प्रार्थना कि एवं सैकड़ों छात्रों को शिक्षा संबंधित सामग्री वितरण कर छात्रों को प्रोत्साहित किया गया ।तत पश्चात मीडिया प्रभारी मनीष वर्मा, नगर प्रभारी आदर्श गुप्ता, नगर अध्यक्ष नीरज सिंह, एवं अन्य कार्यकर्ताओ द्वारा बैरिया कोतवाली में थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह  जी के साथ वृक्ष रोपण किया गया । इस अवसर पर बैरिया प्रभारी पंकज सिंह, अध्यक्ष राकेश सिंह, महामंत्री मिथिलेश केशरी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष सुमित बाबा, संयोजक संदीप केशरी, सह संयोजक आकाश शर्मा, कार्यलय प्रभारी विजेंद्र मौर्य, सत्यम गुप्ता, राहुल केशरी, शुभम केशरी, दीपक अंकुराज, निद्धी, अर्जुन मौर्य एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।