स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
केंद्र सरकार के सकुशल 8 वर्ष संपन्न होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
दुबहर (बलिया)- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शासन द्वारा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में केन्द्र सरकार के सकुशल आठ वर्ष संपन्न होने पर पर विभिन्न विभागों एवं संगठनों की महिलाओं ए एन एम, आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकरतिओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक शैलेश कुमार ने उपस्थित महिलाओं के बीच परिवार सहित समाज में उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य की देखभाल, साफ-सफाई, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पौष्टिक एवं शुद्ध भोजन करने,भयंकर गर्मी एवं लू के थपेड़े से बचने आदि के बारे में जानकारी दी। वहां उपस्थित महिलाओं के बीच विटामिन की गोलियां भी वितरित की गई। इस अवसर पर नीतू पांडेय,श्वेता राय,कुसुम पाठक, किरण वर्मा आदि मौजूद लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता नीतू पांडेय एवं संचालन श्वेता राय ने किया।







Social Plugin