स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
जिन्दगी की जंग हार गये शिक्षक नेता तेजप्रताप सिंह, शिक्षा जगत समेत आमजन स्तब्ध।
--------------------------------------------------------------
बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग के लिए Shocked News है। शिक्षा क्षेत्र रसड़ा के कम्पोजिट विद्यालय रसड़ा नम्बर एक पर तैनात शिक्षक तेज प्रताप सिंह का निधन शनिवार की सुबह हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। चहुंओर शोक की लहर दौड़ पड़ी।काफी संख्या में शुभचिंतक वाराणसी के लिए रवाना हो चुके है। ज्ञात हो कि प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया के जिला मंत्री तेजप्रताप सिंह की तबीयत बीते रविवार की रात अचानक खराब हो गई थी। उन्हें वाराणसी में भर्ती कराया गया था, जहां वे जीवन रक्षक सिस्टम पर थे, जहां शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत के लोगों समेत आमजन स्तब्ध रह गये हैं। निधन की दुखद सूचना मिलते ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, चिलकहर के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, अरूण कुमार पांडेय, अनिल सिंह सेंगर, बलवंत सिंह इत्यादि शिक्षक व शुभचिंतक वाराणसी पहुंच गए हैं ।







Social Plugin